शिशु विहार इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना के निर्देशन में आयोजित हुआ समर कैंप

खबर शेयर करें -

शिशु विहार इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना के निर्देशन में आयोजित हुआ समर कैंप

 

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक नृत्य पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: बीसलपुर मेँ स्थित शिशु विहार इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना के निर्देशन में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कैंप के दौरान शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आकर्षक नृत्य पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

 

विद्यालय प्रशासन के अनुसार समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें नई गतिविधियों से जोड़ना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना समय-समय पर विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें भविष्य के लक्ष्य तय करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि शिशु विहार इंटर कॉलेज विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान करता है, जिससे बच्चे जीवन में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन करें।


खबर शेयर करें -