गन्ने के खेत में दिखा मगरमच्छ, बच्चों में मची दहशत

खबर शेयर करें -

गन्ने के खेत में दिखा मगरमच्छ, बच्चों में मची दहशत

रिपोर्टर – शिवम कुमार

पीलीभीत: बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव नगीपुर अखौला में उस समय हड़कंप मच गया जब घास काटने गए बच्चों ने गन्ने के खेत में एक मगरमच्छ देखा। बच्चों ने डरकर शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि पास की नदी से निकलकर मगरमच्छ गांव के समीप खेतों तक पहुंच गया था। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही बीसलपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीणों को खेतों के आसपास जाने से रोक दिया गया। वन विभाग की टीम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।


खबर शेयर करें -