ईद-उल-अजहा पर खुदा की राह में सजदे में झुके हजारो सर, मुल्क में तरक्की के लिए की दुआ

खबर शेयर करें -

ईद-उल-अजहा पर खुदा की राह में सजदे में झुके हजारो सर, मुल्क में तरक्की के लिए की दुआ

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: पूरनपुर, ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में मुफ्ती अहमद रजा ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई। हाफ़िज़ नूर मोहम्मद अज़हरी ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है।मैदाने अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी।

वह उनका इम्तिहान था। इसलिए आज के दिन कुर्बानी करने का हुक्म है। उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ फरमाई।लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ विक्रम दहिया,कोतवाल पवन कुमार पांडे,सभासद मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद शारिक,नादिर रजा बरकाती, मुन्ने मियां अंजना, हाफ़िज़ नूर मोहम्मद अज़हरी, व तमाम नगर पालिका स्टाफ आदि मौजूद रहे।नगर की मस्जिद गरीब नवाज में हाफिज नाजिम रजा नूरी,मदरसा इरफानिया फैजुल उलूम में कारी इरशाद अहमद, मस्जिद गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, मस्जिद गुलिस्ताने रजा में हाफिज अशफाक ताबिश, शाहजी मस्जिद में हाफिज हसीब, साबरी मस्जिद में हाजी हाफिज जाकिर खान नूरी, मस्जिद सिद्दिक-ए-अकबर में मौलाना जावेद खान बरकाती ने नमाज अदा कराई। मस्जिदों में मुल्क और अमन तरक्की की दुआएं की गईं।ईदगाह के पास मेले में बच्चों ने मौज मस्ती की सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुलिस फोर्स तैनात रहा।


खबर शेयर करें -