
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, नाज़िया इलाही पर कार्रवाई की मांग।
पूरनपुर,भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी पूरनपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मिशन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नाज़िया इलाही द्वारा इस्लाम धर्म की सम्मानित धार्मिक हस्तियों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इससे मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।साथ ही संगठन ने सभी धर्मों एवं उनके महापुरुषों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी और सख्त कानूनी प्रावधान बनाए जाने की भी मांग उठाई।
