
मुसीबत की घड़ी में सहारा बनी जरा चौकी पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पूरनपुर पीलीभीत,नेशनल हाइवे 730 पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अमित , निवासी पूरनपुर गजरौला थाना क्षेत्र के सुहास से मेहमानी से अपने घर पूरनपुर लौट रहा था तभी भोपतपुर सकरिया नेशनल हाइवे 730 पर अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया, घटना की जानकरी लगते ही ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल नवीन, कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल शिवम, विजय, कपिल की नजर दुर्घटना पर पड़ते ही उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल की सहायता की। बिना किसी विलंब के वाहन से उन्हें निकटवर्ती चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।घायल ने बताया कि समय पर पुलिस की मदद मिलने से उन्हें शीघ्र उपचार मिल सका। उन्होंने जरा चौकी पुलिस हेड कांस्टेबल नवीन, कांस्टेबल अंकुर, कांस्टेबल शिवम, विजय, कपिल का आभार व्यक्त करते हुए उनकी जनसेवा की भावना की सराहना की।
