जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, समाधान दिवस में 40 शिकायतों में से 3 का हुआ निस्तारण

खबर शेयर करें -

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, समाधान दिवस में 40 शिकायतों में से 3 का हुआ निस्तारण

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री दैवीय आपदा कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किए चेक

ब्यूरो रिपोर्ट /दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान में राजस्व, चकमार्ग सहित अन्य विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करें,

अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना तथा मुख्यमंत्री दैवीय आपदा कल्याण योजना के पात्र लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदाओं के शिकार हुए परिवारों और कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए किसानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि के चेक दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों और आम जनमानस के हितों के प्रति पूरह संवेदनशील है। किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित परिवारों को समय से राहत पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने मृतक खातेदारों की वरासत की खतौनी उनके वारिसों को प्रदान की। इसके उपरान्त नेकी की दीवार के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील परिसर में पौधा रोपण किया।

तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी पूरनपुर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -