
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह हुआ आयोजित, स्मृति चिन्ह और पैन देकर पत्रकारों कों किया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पीलीभीत: पूरनपुर नगर के एक होटल में रविवार दोपहर 12 बजे हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रजनीश रामशर्मा पांडेय रहे। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने हिंदी पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में इनकी अहम भूमिका है।इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना की और निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता को समय की मांग बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
