
बिसालपुर के सिद्धार्थ सक्सेना बने एसडीएम, UPPCS में चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर

बिसालपुर। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि बिसालपुर निवासी सिद्धार्थ सक्सेना का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) में चयन हुआ है। चयन के बाद उन्हें एसडीएम पद प्राप्त हुआ है। सिद्धार्थ की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ सक्सेना ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर पढ़ाई के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया है।
सिद्धार्थ सक्सेना ने कहा कि “मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती।” उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि लगन और समर्पण के साथ हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उनके एसडीएम बनने पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।



