
तहसील समाधान दिवस से लौटे रहे जिलाधिकारी ने सड़क हादसे में घायल युवक को तत्काल भिजवाया अस्पताल
ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह तहसील पूरनपुर में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसुनवाई करने के बाद वापस पीलीभीत लौट रहे थे।
इसी दौरान हाईवे पर बिठौरा कलां के निकट एक तेज रफ्तार टेंपों ने बाइक सवार विवेक कीर्तिया निवासी पिपरिया कालोनी को जोरदार टक्कर मार दी। जिलाधिकारी ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायल युवक विवेक कीर्तिया को जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने सीएमएस को फोन कर घायल का प्राथमिकता के आधार पर बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए।
