महद खास गावं में कीचड़ और पानी भरे रास्ते में धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध, जल्द रास्ता बनबाने की मांग

खबर शेयर करें -

महद खास गावं में कीचड़ और पानी भरे रास्ते में धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध,जल्द रास्ता बनबाने की मांग

पीलीभीत: पूरनपुर, दस वर्षों से सड़क निर्माण की मांग अनसुनी रहने पर मंगलवार को महद खास (महादिया) गांव में होली चौराहे से खमरिया माइनर तक ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। करीब चार सौ मीटर लंबे रास्ते पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम प्रधान के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध किया, जबकि इसी रास्ते पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र की बिल्डिंग भी है और अधिकारियों का भी यहाँ आना होता है, उसके बावजूद भी इस रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया, ग्रामीणों का कहना है की आज भी गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है।

ग्राम प्रधान कोमिल प्रसाद ने बताया की फरवरी महा में मेने काम शुरू किया जिसमें मेने 50 ट्रॉली मिट्टी डलवाई,लेकिन इसी रास्ते पर कई लोगों का अतिक्रमण था कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया सिर्फ ओमप्रकाश राठौर ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया तभी रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया, विरोध करने वालों में रामचंद्र, ओम प्रकाश राठौड़, रामसागर, रिंकू सक्सेना, धर्मेंद्र मौर्य, रामनिवास, घनश्याम, सत्यपाल, नन्ही देवी, दामोदर, श्याम बिहारी, सोमवती, मीना देवी, नरोत्तम कुमारी, जसवंती देवी, रामकली आदि ग्रामीण शामिल रहे।


खबर शेयर करें -