सावन के द्वितीय सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गौरी शंकर मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण

खबर शेयर करें -

 

सावन के द्वितीय सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गौरी शंकर मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग व जलाभिषेक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। मार्ग पर में आने वाले कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर किया उनका स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभी: पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्तों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने गौरी शंकर मंदिर परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे जलाभिषेक, सुरक्षा प्रबंधों, रूट बैरिकेडिंग तथा कतारबद्ध दर्शन व्यवस्था का अवलोकन किया। अधिकारियों ने मंदिर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए लगाए गए पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर परिसर व आसपास सफाई, पेयजल, प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहे। जिलाधिकारी ने शाही चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं मार्ग में आने वाले कांवड़ यात्री जत्थों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करें तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अन्य अधिकारी व मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -