
घर से लापता हुआ अरविन्द, पिता ने पुलिस से लगाई बेटे को तलाशने की गुहार

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार
पीलीभीत: पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गाँव महद खास निवासी परमानन्द ने पुलिस को दिऐ शिकायती पत्र में बताया की 26 जुलाई को मेरा बेटा अरविन्द्र कुमार लापता हो गया जोकि समय 12 बजे से मेने अपने बेटे अरविन्द को काफ़ी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका, पुत्र अरविन्द कुमार के मोबइल पर भी काल की लेकिन फोन नहीं उठा, अगले दिन ही पिता ने कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पुत्र के गुम होने की बात कहकर तलासने की गुहार लगाई है, पीड़ित पिता परमानन्द ने बताया की मेरे परिवार काफ़ी परेशान है, पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस से अरविन्द की जल्द तलाश करने की लगाई गुहार
