आंगनबाड़ी केन्द्रों के 03 से 06 आयु वर्ष के बच्चों हेतु 15 जून तक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

आंगनबाड़ी केन्द्रों के 03 से 06 आयु वर्ष के बच्चों हेतु 15 जून तक अवकाश घोषित

 

पीलीभीत: जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन दिनांक 20.5.2026 एंव प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में अवकाश के दृष्टिगत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के 03 से 06 आयु वर्ष के बच्चों हेतु 15 जून तक अवकाश घोषित किया जाता है।

उक्त अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एंव सहायिकाओं के द्वारा समुदाय आधारित गतिविधियों, टीकाकरण, राशन वितरण सहित विभागीय / अन्य योजनाओं के संचालन सहित अन्य विभागीय / शासकीय कार्यो में पूर्व की भांति प्रतिभाग किया जायेगा। इस अवधि में नवचयनित सहायिकाओं को सेक्टर एवं परियोजना स्तर पर प्रशिक्षित किया जायेगा।


खबर शेयर करें -