
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह को आजीविका गतिविधि से जुड़े जाने, मुर्गी पालन, बकरी पालन का कार्य करवाने, सब्जी उत्पादन, नर्सरी लगवाने, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन करवाने, आरसेटी के माध्यम से रोजगारपरक कोर्स करवाने एवं उपस्थित विभागों से अपनी योजनाओं से समूह सदस्यों को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रोजगार अधिकारी द्वारा परिवार संतृप्तिकरण एवं अन्य बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति करने के निर्देश दिए गए। ड्राई राशन बिल भुगतान लंबित में होने पर पांच ब्लॉक के एडीओ ग्राम विकास एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक का वेतन अपेक्षित प्रगति ना होने तक रोके जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डीएम नाबार्ड, समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ आईएसबी और एनआरएलएम कार्मिको के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
