खबर शेयर करें -

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न, योजनाओं को समयबद्ध व लक्ष्य के अनुरूप करें पूर्ण-जिलाधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान छात्रवृत्ति योजना, ड्राॅप मोर क्राॅप, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, भवन निर्माण, मनरेगा योजना, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, एम्बुलेंस, जन्म-मृत्यु दर, सहकारी समितियां, दिव्यांग पेंशन, जल जीवन मिशन हर घर जल योजना, फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पर्यटन विभाग के अन्तर्गत परियोजनाएं प्रगतिशीलता, सामाजिक वानिकी, शिक्षा, आॅपरेशन कायाकल्प, नियमित विद्यालय निरीक्षण, अण्डा उत्पादन, पशु टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाईट योजना, पीएम सूर्यघर योजना, सामूहिक विवाह योजना, पीएम मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य उत्पादन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रोजेक्ट अलंकार, सेतु निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्व व मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया जाये। बैठक में उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि पोल्ट्री की बढोत्तरी की जाये जिससे की अण्डा उत्पादन में बढोत्तरी हो सके। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि पशुओं का टीकाकरण कराया जाय और गौवंशों को उच्च कोटि के कृत्रिम गर्भाधान कराया जाये जिससे की नस्लों में सुधार हो सके। उन्होंने फैमिली आईडी के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने, आयुष्मान कार्ड में बढोत्तरी करने व अन्य योजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान 02 करोड़ से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने ब्रहमचारी घाट, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय माधौटांडा, कस्तूरबा गांधी बीसलपुर, मेडिकल कालेज में नर्सिंग कालेज, मुख्यमंत्री माॅडल कम्पोजिट विद्यालय बिठौरा कलां, राजकीय औद्योगिक संस्थान में कस्तूरबा में छात्रावास निर्माण, राजकीय बालिका इण्टर कालेज पूरनपुर, तहसील अमरिया में आवासीय भवन का निर्माण, धनाराघाट सेतु निर्माण, मझोला से बिरहनी मार्ग, पीलीभीत बस्ती मार्ग से मीरापुर मार्ग, गुरूद्वारा 1 से गुरूद्वारा 2 तक सम्पर्क मार्ग व नई सड़कों का निर्माण/चैडीकरण एवं सुदृढीकरण आदि की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाऐं पूर्ण हो गई है उन्हें शीघ्र सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर करने की कार्यवाही अमल में लाई जाये। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाये उन्हें समय से पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि समस्त कार्य मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापरक ढं़ग से पूर्ण कराये जाये। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उद्यान अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -