राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना ने बदली मासूम की जिंदगी जन्मजात हृदय रोग से मिली नई जिंदगी 

खबर शेयर करें -

 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना ने बदली मासूम की जिंदगी जन्मजात हृदय रोग से मिली नई जिंदगी

पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के विकास खण्ड मरौरी के ग्राम-दियुनी केसरपुर मरीज का नाम भारगव पिता का नाम दीपक (8.5 वर्ष ) एवं मरीज का नाम शिखा , पिता नाम अरविन्द (05 ) वर्ष ग्राम कल्लिया ब्लाक मरौरी जन्म से ही ह्रदय में छेद (CONGENITAL HEART DISEASES) की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। परिवार को बीमारी की गंभीरता और सरकारी उपचार सुविधाओं की जानकारी भी नहीं थी।

इसी दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम बी से डॉ खुशबू जमाल, डॉ वर्षा सक्सेना, शुष्मा श्रीवास्तव स्टाफ नर्स, धर्मेन्द्र कुमार आप्टोमेटरिस्ट द्वारा भ्रमण किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। टीम ने बच्चों के अभिभावकों को बीमारी के उपचार की प्रक्रिया एवं सरकार द्वारा उपलब्ध निरूशुल्क चिकित्सा सुविधा के बारे विस्तार से जानकारी दी और उनका विशवास जीतते हुए उपचार के लिए प्रेरित किया।

जनपद स्तर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डी.ई.आई.सी. मैनेजर के सहयोग से 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बच्ची को समय पर आर.बी.एस.के. टीम के प्रयासों से बच्ची की सभी आवश्यक जांचें कराई गयीं तथा उच्च चिकित्सा संस्थान जे.एन.मेडिकल कालेज अलीगड़ सदर्भित किया गया। वहाॅ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भारगव की 18 जुलाई एवं शिखा की दिनांक -27 जुलाई को सफलतापूर्वक ह्रदय की निःशुल्क सर्जरी की गयी। उपचार का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को किसी प्रकार का वित्तीय बोझ नहीं उठाना पड़ा। बच्चों के माता-पिता ने आर.बी.एस.के. टीम एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार ने उनकी बेटी को नया जीवन दिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) बच्चों में जन्मजात रोगों की समय पर पहचान कर निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे न केवल बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को भी उम्मीद मिल रही है। जन्म जात बीमारी से ग्रसित बच्चों के निशुल्क उपचार हेतु डी.ई.सी.प्रबंधक मो जुबैर से (7536844761) पर भी संपर्क किया जा सकता है।


खबर शेयर करें -