
जर्जर सड़क पर गड्ढे में केले के पेड़ लगाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन। सड़क बनाने की मांग।

रिपोर्ट, सर्वेश शर्मा
पीलीभीत: गजरौला क्षेत्र बिहारीपुर से बकैनिया तक लगभग 2 किलोमीटर मार्ग खराब है। बरसात में जगह-जगह गड्ढे हो जाते हैं और जलभराव होने से रोड की स्थिति और खराब हो जाती है लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। क्षेत्र से रोजाना सैकड़ो वाहनों का आवागमन इसी रोड से होता है। गांव में कई वर्षों से सड़क जर्जर पड़ी हुई है। सड़क की बजरी पत्थर उखाड़कर गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर गड्ढे होने से हो कई दुर्घटना भी हो चुकी है। आने जाने वाले लोगों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने केले के पेड़ लगाकर विरोध प्रदर्शन कर सड़क बनने की मांग की है। स्कूल के बच्चों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेज कर सड़क बनने की मांग की जा चुकीं है। लेकिन अभी तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।
