
जनपद के चयनित 6 परीक्षा केंद्रों पर होगी उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट लिखित परीक्षा
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं परखी। 
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल व निर्विघन ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज, एस0एन0इंटर कालेज, उपाधि महाविद्यालय व राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज के परीक्षा केन्द्र रूमों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा दिनांक 25,26 व 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जायेगी। उ0प्र0 होमगागार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा हेतु जनपद में 06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जायेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पंखा, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी कमियां हो उन्हें समय से ठीक करा लिया जाय ताकि परीक्षा बेहतर ढंग से कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
