
जनगणना 2027 के अन्तर्गत वर्दीधारी बल दिवस पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने उत्साहपूर्वक स्व-गणना पोर्टल पर सूचनाऐं कराई दर्ज
पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवानों ने स्व-गणना हेतु पोर्टल पर जानकारी की साझा की
ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार 
पीलीभीत: जनगणना 2027 की तैयारियों के क्रम में आज, 12 मई 2025 को विशेष रूप से वर्दीधारी बल दिवस के रूप में मनाया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के पुलिस बल, पीएस, सीपीएमएफ-(एस0एस0बी0)) के अधिकारियों व जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए स्व-गणना कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी सूचनाएं पोर्टल पर दर्ज कराईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश की सुरक्षा में तैनात हमारे जवानों और उनके परिवारों की गणना सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके। स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से जवानों ने अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना अभियान में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अमरिया ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का आधार है। हमारे वर्दीधारी बलों ने अनुशासित रहते हुए जिस तरह आज इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, वह सराहनीय है। यह डिजिटल डेटा संग्रह की दिशा में एक बड़ा कदम है।
