एनएचएम कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेह न मिलने से अपनी बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर जताया विरोध 

खबर शेयर करें -

एनएचएम कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेह न मिलने से अपनी बाह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर जताया विरोध

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना अपना दायित्व निभाते हुए किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन। मंगलवार को दूसरा दिवस था काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया, संविदा कर्मचारियों का कहना है 3 माह से मानदेह नहीं आया जिसे उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। बच्चों के शिक्षा प्रवेश, किताबी खर्च, गृहस्थी खर्च की स्थिति बिगड़ती जा रही है जो उनके भविष्य के लिए अंधकार में जा रहा है। संविदा कर्मचारियों की मांग है पिछले महीनों का रुका हुआ मानदेह जल्द से जल्द भेजा जाए और आगे नियमित भेजा जाए यदि 20 मई तक मानदेह नहीं आया तो आगामी दिवस से काम बंद कर दिया जाएगा। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में अब्दुल खालिद, ठाकुरदास, अकील, हरीश माथुर, संजीव कुमार, अनुज कुमार, आशीष कुमार, अंकित सक्सेना, मीनाक्षी आदि अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।


खबर शेयर करें -