
जिलाधिकारी ने ग्राम हरदासपुर में संचालित जनगणना कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा ग्राम हरदासपुर में संचालित जनगणना कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रगणक मोहम्मद जीशान एवं अमरजीत सिंह द्वारा मकान गणना का कार्य प्रारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा गणना कार्य की प्रगति, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मौके पर उप जिलाधिकारी अमरिया एवं तहसीलदार अमरिया उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
