जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत हरदासपुर में पार्क का किया गया शिलान्यास

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत हरदासपुर में पार्क का किया गया शिलान्यास

ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने अमरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदासपुर पहुंचकर बाबा मक्खन सिंह सालवाना की यादगार में पार्क का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के आयोजक हरप्रीत सिंह ने अवगत कराया कि गुरूदयाल सिंह द्वारा 05 एकड़ भूमि दान की गई, जिसमें 02 एकड़ भूमि में पार्क बनाया जायेगा। पार्क में फाउनटेन, भोजनालय, जिम, गार्डन व बच्चों के खेलकूद के उपकरण आदि लगाये जायेगें। पार्क बनने के बाद ग्रामीण स्वच्छ हवा और हरियाली का आनन्द ले सकेगें। इस दौरान उप जिलाधिकारी अमरिया सहित अन्य उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -