पारस मोबाइल पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों में मची हलचल, कई दुकानों के गिरे शटर 

खबर शेयर करें -

पारस मोबाइल पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, व्यापारियों में मची हलचल, कई दुकानों के गिरे शटर

ब्यूरो रिपोर्ट

पीलीभीत: पूरनपुर। नगर के प्रमुख मोबाइल कारोबारी प्रतिष्ठान पारस मोबाइल पर शनिवार शाम राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने छापेमार कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही बाजार क्षेत्र में हलचल बढ़ गई और कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर दीं। अधिकारियों ने दुकान के स्टॉक, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की जांच शुरू की।विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में कारोबार के आंकड़ों और जमा किए गए कर के बीच बड़ा अंतर सामने आने पर कार्रवाई की गई। इसी आधार पर एसआईबी टीम ने प्रतिष्ठान के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया।

जांच के दौरान कारोबार से जुड़े विभिन्न रिकॉर्ड खंगाले गए और उपलब्ध स्टॉक का मिलान भी किया गया।अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्टॉक सत्यापन और दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस दौरान ज्यादातर दुकानदार दुकान बंद कर मौके से निकल लिए।


खबर शेयर करें -