जनप्रतिनिधियों  एवं जिलाधिकारी नें मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व डेमो चेक प्रदान कर किया गया सम्मानित, मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण 

खबर शेयर करें -

जनप्रतिनिधियों  एवं जिलाधिकारी नें मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व डेमो चेक प्रदान कर किया गया सम्मानित, मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण

जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएंे

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार

पीलीभीत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों द्वारा लोक भवन स्थित सभागार से मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं द्वारा देखा एवं सुना गया।

गांधी सभागार जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, सजय सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,  विधायक बररखेडा एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर राज्यमंत्री, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में जनपद का नाम रोशन करने वाले 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को पगडी पहनाकर, मेडल, प्रशस्ति पत्र व 21-21 हजार के डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रांजल मौर्य, यश प्रजापति, युवराज, कृति गोस्वामी, अक्शरा, अंशिका देवी, शिवा कश्यप, राजवीर, आदित्य गंगवार, प्रमोद कुमार, विकास वर्मा अनामिका वर्मा एवं इंटर मीडिएट दर्शिका शर्मा, प्रियांशी देवी, ऋषभ भास्कार, नितिन वर्मा, साक्षी, अमन गंगवार, अमन वर्मा, मानवी वर्मा, साक्षी गिहार, पंखुडी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों व अध्यापकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

राज्यमंत्री ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के मेधावी छात्र ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को हर संभव मंच और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ साथ उनके शिक्षकों और माता-पिता का भी अमूल्य योगदान रहा है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष एवं  विधायक बरखेड़ा ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाऐं दी।

जिलाधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये जीवन में समय प्रबंधन और निरंतरता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आपकी मेहनत और लगन का परिणाम है, लेकिन इसे एक नई शुरूआत मानें। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राऐं अपने लक्ष्य का स्पष्ट निर्धारित करते हुये तथा लक्ष्य का चिन्तन मनन करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अनुशासित होकर प्रयास करें। लक्ष्य प्राप्त करें, अच्छे नागरिक बने तथा भारत को विकसित राष्ट बनाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा इंतजार खान का सराहनीय योगदान रहा। सम्मान समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, परियोजना निदेशक सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य/अध्यापक, अभिभावक, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -