चादरपोशी के साथ हजरत मेंढू शाह बाबा के 66 वें उर्स का हुआ समापन

खबर शेयर करें -

चादरपोशी के साथ हजरत मेंढू शाह बाबा के 66 वें उर्स का हुआ समापन

ब्यूरो रिपोर्ट

पूरनपुर, पीलीभीत। हजरत मेंढू शाह बाबा के 66वां उर्स कुल की फातिहा के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान मुल्क और कौम के लिए दुआएं की गयीं। उर्स में कुल की रस्म के बाद खूब लंगरदारी की गई। इस दौरान हजारों जायरीनो की मौजूदगी रही।कोतवाली के पास स्थित हजरत मेंढू शाह बाबा का 66वां उर्स बड़ी शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। जिसमें दूरदराज से आए लोगों ने दरगाह पर चादर चढ़ा कर दुआ मांगी। हजरत मेंढू शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर दरगाह कमेटी द्वारा हर वर्ष उर्स कराया जाता है। इस बार भी उर्स 12 जून से शुरू होकर 14 जून रविवार को आखिरी दिन कुल शरीफ की फातिहा के बाद उर्स समापन हो गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र नगर एंव दूरदराज से लोगों ने पहुंचकर दरगाह पर चादरपोशी कर देश के अमन, चैन की दुआएं मांगीं। इस दौरान हाजी लिकायत भूरे ने बताया कि हर साल होने वाले बाबा के उर्स मुबारक के मौके पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के जायरीनों की भीड़ लगती है।रविवार को फातिहा ख्वानी के बाद उर्स का समापन हो गया। इस दौरान हाजी लियाकत उर्फ भूरे भाई, मो० शारिक, जियाउल मुस्तफा, फरदीन खान, परवेज खान, अमन, मुन्ने खान, असलम खान, जलालुद्दीन, आरिफ आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


खबर शेयर करें -