रात्रि चौपाल के माध्यम से जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन

खबर शेयर करें -

रात्रि चौपाल के माध्यम से जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन

 

पूरनपुर। ग्राम पंचायत शिवनगर पूरनपुर रात्रि चौपाल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बरखेड़ा श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद के द्वारा किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए काउंटर का निरीक्षण किया गया। जिस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार यादव,

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनीष शर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उपरोक्त के क्रम मुख्य चिकित्या अधिकारी पीलीभीत के निर्देशों के कम में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने अवसर पर शुक्रवार की रात तक शिवनगर रात्रि चौपाल के माध्यम से जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना है। स्वास्थ्य शिविर के अन्तर्गत विभिन्न बीमारियों के परीक्षण हेतु विभिन्न स्टॉल जैसे-मातृत्व स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण /एच पी बी,टी०बी०, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन द्वारा जांच, पोषण से,आभा आई०डी आयुष्मान कार्ड , परिवार नियोजन एवं अन्य सभी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी रात्रि चौपाल में आए हुए क्षेत्र वासी एवं लाभार्थियों को चिकित्सा अधिकारी महोदय पूरनपुर डॉ मोo राशिद के द्वारा दिया गया,! जिसके उपरांत चिकित्सा अधिकारी महोदय के द्वारा माननीय विधायक जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया किया गया !उक्त शिविर में डा० डी०पी त्रिपाठी (चि०अ०), डॉ मो०फैजान ,अजय शुक्ला,आशीष यादव, राजेश कश्यप (फार्मासिस्ट),कृष्णकांत, रईस अहमद,श्रीमती, सुनीता सिंह, शिवराज सिंह एवं क्षेत्र के सभी आशाएं रात्रि चौपाल स्वास्थ्य मेले में उपस्थित रहे जिसमें आए हुए लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ/स्वास्थ्य के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई


खबर शेयर करें -