
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन,

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पीलीभीत: पूरनपुर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चदूनी संगठन द्वारा पूरनपुर में काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिरसा चौराहे से तहसील प्रांगण तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों पर काली पट्टी बांधे हुए थे। मार्च सिरसा चौराहे से शुरू होकर तहसील प्रांगण में समाप्त हुआ, जहां संगठन ने ट्रेड डील को किसान और स्थानीय व्यापार विरोधी बताया। इस मौके पर प्रदेश सचिव गुरविंदर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गुरिंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष जोग सिंह वर्क, तहसील अध्यक्ष जगविंदर सिंह, उपाध्यक्ष रेशम सिंह, कलीनगर तहसील अध्यक्ष मनजीत सिंह, परमीत सिंह, तहसील प्रभारी मनदीप सिंह, रंजीत सिंह सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने कहा कि यह ट्रेड डील स्थानीय उद्योगों और किसानों के हितों के खिलाफ है। संगठन ने केंद्र सरकार से डील पर पुनर्विचार की मांग की है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
