जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माॅ गोमती उद्गम स्थल पर वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न

खबर शेयर करें -

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माॅ गोमती उद्गम स्थल पर वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न

जिलाधिकारी ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने हेतु सभी से की अपील

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार

पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने माॅ गोमती उद्गम स्थल पर पहुंचकर वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान (एक पेड़ मां के नाम) के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण केवल एक सरकारी योजना या कार्य नहीं हैं, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जीवन में वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुये प्रत्येक नागरिक से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाया जाये। नोडल अधिकारियों द्वारा जन जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई ताकि जनपद में बडे़ स्तर पर पौधारोपण कराया जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, डीएफओ सामाजिक वानिकी, डीसी मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार, गोमती ट्रस्ट के पदाधिकारी, ग्रामीण, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -