
गन्ना कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा मुक्ति अभियान की दिलाई गई शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट/दिनेश कुमार
पीलीभीत: गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद कुमार दीक्षित जी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आवाहन किया है कि वह स्वयं से दूर रहें तथा अपने परिवार मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग की जागरूकता से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। शाहिद खान द्वारा छात्र, छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक मानसिक सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने छात्रों से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आवाहन किया है। तहमीना शम्सी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार शिक्षा भविष्य और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे अपने जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाए तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मृदुला शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने बल्कि अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आवाहन। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा जन जागरूकता फैलाकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। इस कार्यक्रम में डॉ रेखा सिंह, डॉ. रजिया शकील, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. जय नारायण, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अनिका दीक्षित, डॉ. सौरभ सक्सेना व कॉलेज का समस्त स्टाफ व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
