
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप , ससुराल वाले घर में शव छोड़कर भागे

पीलीभीत: दियोरिया थाना क्षेत्र के सिधौरा बिदुआ गांव में मंगलवार देर रात दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का लड़की के पिता ने आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है की हमारे पहुंचने पर ससुराल वाले गांव में शव छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही दियोरिया थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बरखेडा थान क्षेक काजरबोझी निवासी मृतिका के पिता ने रामप्रसाद ने बताया की उनकी पुत्री राखी देवी 22 बर्ष की शादी 20 अप्रैल 2026 को दियोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौरा बिदुआ में विकास पुत्र ओमप्रकाश से हिंदू रीति रिवाज से की थी, जिसमे उनके अनुसार दहेज की मांग पर हमने एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नगदी धनराशि ढाई लाख रूपये दिये थे, कुछ दिन ठीक-ठाक चला, आरोप है की अचानक ससुराल वालों ने बेटी से 50 हजार की नगद राशि व जेबरात की डिमांड करने लगे, इसी को लेकर इन लोगो का आपस में विवाद रहने लगा, कई बार बेटी ने मुझसे फोन पर कहा की पापा यह लोंग मुझसे कह रहे है की अगर मांग पुरी नहीं हुई तों तुम्हारा खेल खत्म कर देंगे उसके बाद अपने बेटे की शादी किसी और लड़की से करवा देंगे, पिता आरोप है की 4 अगस्त को करीब रात 9 बजे लड़की का फोन आया उसने बताया की मांग को लेकर हमें परेशान कर रहे है तभी 5 अगस्त को हम लोगों ने बेटी के घर जाकर देखा तों बेटी मरी चुकी थी तथा बेटी के अगूठे मे स्याही लगी हुई थी हमें डर है की कही धोके से अगूठा लगवाकर कुछ गलत न लिख लिया हो,
