
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्

ब्यूरो रिपोर्ट, दिनेश कुमार
पीलीभीत: जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जी के दिनांक 29 जून को निर्धारित कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी के भ्रमण, जनसभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और विकास योजना, कार्यक्रमों की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल योजना, ओडीओपी, राशनकार्ड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, श्रम विभाग, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, मुख्यमंत्री सड़क योजना, स्वयं सहायता समूहों, मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, निराश्रित महिला पेंशन, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की बिन्दुवार जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि सुरक्षा एवं यातायता व्यवस्था के सम्बन्ध में सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित कराये जाएं, कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग और सुचारू यातायात के लिए पुख्ता रूट प्लान, पेयजल एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, दवाईयां, एम्बुलेंस, डाॅक्टरों टीम सहित अन्य विन्दुओं चर्चा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, डीएफओ, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्टेªट, उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
