जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं।

खबर शेयर करें -

 

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं।

पीलीभीत: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय के परिसर स्थित ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। जिसमें भवन की स्थिति, अग्निशमन उपकरणों, सुरक्षा व्यवस्था, गार्ड रूम एवं सी.सी.टी.वी. और साफ सफाई रखने सहित सम्बन्धित को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी ईवीएम, अमित पाठक एडवोकेट जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, हेमन्त मिश्रा एडवोकेट प्रवक्ता राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, संजय कुमार एडवोकेट जिला महासचिव आम आदमी पार्टी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें -